मोदी सरकार के 11 साल, डिप्टी सीएम ने गिनाई उपलब्धियां:बोले- भारत बनी चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले

बिलासपुर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है। डिप्टी सीएम साव ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। इस दौरान भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना का केंद्र जनकल्याण और आम नागरिकों का जीवन सुधारना रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपनी ताकत दिखाई है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और महापौर पूजा विधानी उपस्थित थे। पत्रवार्ता में डिप्टी सीएम साव ने गिनाई उपलब्धियां – भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की नई यात्रा तय की है। – मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक जीवन को आसान करने की भावना रही है । – भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं करता, बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। – आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23622 करोड़ तक पहुंच गया। – देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन प्रधानमंत्री की निर्णायक नीति सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। – वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 प्रतिशत लेनदेन भारत में होते हैं देश का निर्यात 825 अरब डालर तक पहुंच गया है। – सरकार के ई-बाजार जाम पोर्टल से खरीदी में भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर मार्च 2025 तक 13.41 लाख करोड़ से अधिक के 2.83 करोड़ ऑर्डर दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *