हरसिमरत कौर बोलीं-बाहरी राज्यों के लोगों को मिल रही नौकरियां:पंजाब का युवा बेरोजगार, AAP सरकार ने 2 लाख करोड़ का कर्ज लिया

बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर कर्ज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बठिंडा दौरे के दौरान कहा कि AAP सरकार ने तीन साल में 2 लाख करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है। हरसिमरत कौर ने कहा कि इस कर्ज से प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 12 विभागों से पैसे निकाल लिए हैं। कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा है। सांसद ने रोजगार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं की बजाय बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। उपलब्ध पद भी बाहरी राज्यों के AAP नेताओं को दिए जा रहे हैं। हरसिमरत कौर ने लैंड पुलिंग को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आए AAP नेता हजारों एकड़ अविकसित भूमि का विस्तार कर रहे हैं। लुधियाना उपचुनाव को लेकर उन्होंने AAP और कांग्रेस दोनों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि AAP उम्मीदवार यहां रहता नहीं है और कांग्रेस उम्मीदवार जेल यात्रा कर आया है। केवल अकाली दल का उम्मीदवार ही हर गरीब का साथ देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *