फाजिल्का में किरायेदारों के बीच मारपीट:लाइट बंद को लेकर झगड़ा, दोनों पक्षों के लोग घायल, लाठियों से किया हमला

फाजिल्का के अबोहर के ढाणी विशेषरनाथ में लाइट बुझाने को लेकर दो किरायेदार परिवारों में विवाद हो गया। एक ही मकान में रह रहे दोनों परिवारों के बीच यह झगड़ा मंगलवार रात को हुआ। जिससे दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल मंजू देवी ने बताया कि उनका पति बृजेश पत्थरों की रगड़ाई का काम करता है। रात को उनका बच्चा रो रहा था, जिसे सुलाने के लिए उन्होंने लाइट बंद कर दी। इसी बात पर दूसरे किरायेदार रामतीर्थ ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर रामतीर्थ ने मंजू को लाठियों से पीटा। इतना ही नहीं, उन्होंने मंजू के साढ़े तीन साल के बेटे अभिषेक को जमीन पर पटक दिया। गाली-गलौज करने पर बढ़ा विवाद मंजू ने इस घटना की जानकारी फोन पर अपने पति को दी। जब बृजेश बाइक पर घर पहुंचा, तो रामतीर्थ ने उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रामतीर्थ का कहना है कि मंजू के परिवार ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई उनकी पत्नी आरती को भी पीटा गया। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *