फिरोजपुर को मिलेगी दो नई ट्रेनें:हरिद्वार और नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होगी, केंद्रीय मंत्री बिट्टू 13 को दिखाएंगे हरी झंडी

फिरोजपुर के लिए रेल कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने फिरोजपुर से हरिद्वार और हजूर साहिब (नांदेड़) के लिए नई रेल सेवाओं को मंजूरी दे दी है। 13 जून को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर नांदेड़ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। फिरोजपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस (14622) हर शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन रविवार सुबह 3:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में 19 कोच होंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमिक, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। फिरोजपुर-हरिद्वार रेल सेवा 18 जून से शुरू होगी। इस ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे। इनमें 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 6 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। इसके अलावा मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन मोगा की बजाय फिरोजपुर से दिल्ली के लिए चलेगी। यह सेवा हर सोमवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने यह जानकारी दी। फिरोजपुर-चंडीगढ़ फिर होगी शुरू
इसके अलावा, लंबे समय से बंद पड़ी फिरोजपुर-चंडीगढ़ ट्रेन को भी जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में एसी कोचों के साथ फिर से शुरू किया जाएगा। राणा सोढ़ी ने जोर देकर कहा कि उन्होंने फिरोजपुर के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखा था, और रेल मंत्रालय ने उनकी मांगों को स्वीकार कर फिरोजपुर को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के विकास पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और इसके विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ये नई रेल सेवाएं फिरोजपुर और आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *