डिजायर 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली मारुति की पहली कार:BNCAP क्रैश टेस्ट में बच्चों की सेफ्टी के लिए 41.57 पॉइंट मिले, बलेनो को 4 स्टार

मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। एजेंसी के क्रैश टेस्ट रिजल्ट के अनुसार, डिजायर को एडल्ट के लिए 34 में से 29.46 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 41.57 पॉइंट मिले हैं। भारत NCAP में पहली बार मारुति की दो कारों का क्रैश टेस्ट किया गया। इसमें फोर्थ जनरेशन डिजायर और बलेनो के अपडेटेड 2025 मॉडल शामिल रहे। डिजायर मारुति की पहली कार है जिसे एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले मारुति की ब्रेजा को ग्लोबल NCAP से सबसे ज्यादा 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। वहीं, अब बलेनो को भारत NCAP से एडल्ट के लिए 4 और बच्चों की सेफ्टी के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। डिजायर मारुति ब्रांड की एकमात्र कार भी बन गई है, जिसका क्रैश टेस्ट भारत और ग्लोबल NCAP दोनों में किया गया और दोनों में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। थर्ड जनरेशन डिजायर को क्रैश टेस्ट में सिर्फ 2 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। क्रैश टेस्ट की प्रोसेस 1. टेस्ट के लिए इंसान जैसी 4 से 5 डमी को कार में बैठाया जाता है। बैक सीट पर बच्चे की डमी होती है, जो चाइल्ड ISOFIX एंकर सीट पर फिक्स की जाती है। 2. गाड़ी को फिक्स्ड स्पीड पर ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर (हार्ड ऑब्जेक्ट) से टकराकर देखा जाता है कि गाड़ी और डमी को कितना नुकसान पहुंचा है। ये तीन तरीके से किया जाता है। 3. टेस्ट में देखा जाता है कि इम्पैक्ट के बाद डमी कितनी डैमेज हुई, एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स ने काम किया या नहीं। इन सभी के आधार पर रेटिंग दी जाती है। क्रैश टेस्ट की स्कोरिंग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *