यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के वीडियो अब पंजाबी में:डबिंग करेंगे जग्गी राजगढ़, 403 मिलियन सब्सक्राइबर, हर महीने कमाते हैं 427 करोड़

दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर और बिजनेसमैन मिस्टर बीस्ट के वीडियो में अब पंजाबी में डबिंग सुनने को मिलेगी। यह डबिंग पंजाब के कंटेंट क्रिएटर जग्गी राजगढ़ करेंगे। मिस्टर बीस्ट ने दो दिन पहले अपने चैनल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसे लोग पंजाबी भाषा में सुन सकेंगे। इसकी डबिंग जग्गी ने की है। बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर हाल ही में मुंबई आए थे। इस दौरान जग्गी ने मिस्टर बीस्ट से मीटिंग की थी, तब मिस्टर बीस्ट ने उनके वीडियो को पंजाबी में डब करने का फैसला किया था और जग्गी को भरोसा दिलाया था कि वह उनके वीडियो को पंजाबी में डब करेंगे। करीब एक सप्ताह पहले जग्गी को मिस्टर बीस्ट ने उक्त वीडियो को डब करने के लिए एक पार्सल भेजा था। जिसके बाद जग्गी ने उक्त वीडियो को डब किया और उक्त डबिंग की प्रक्रिया को लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना काम बखूबी किया। मिस्टर बीस्ट के उपरोक्त वीडियो का टाइटल था ‘रोमांटिक डेट 1 डॉलर से 5 लाख डॉलर तक’। जग्गू के इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 23 हजार फॉलोअर्स जग्गी ने जारी की गई उन्होंने कहा- मेरे पास मीस्टर बीस्ट द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट आ चुकी थी, भगवान का शुक्रिया अदा कर मैंने अपना काम शुरू किया। क्योंकि मैं दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट की वीडियो का डबिंग पंजाबी में करने जा रहा था। शाम करीब 6 बजे मैंने अपना काम शुरू किया और रात डेढ बजे तक लगातार काम किया। जग्गी ने आगे कहा- मुझे मिस्टर बीस्ट ने कहा था कि वह पंजाबी में वीडियो डब करवाएंगे और उन्होंने ये मौका मुझे दिया। बता दें कि जग्गू के इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 23 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, जग्गी के यूट्यूब पर करीब 1.69 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। मिस्टर बीस्ट अनुमानित हर माह कमाते हैं 427 करोड़ रुपए मिली जानकारी के अनुसार एक अनुमान है कि बिलेनियर यूट्यूबर और बिजनेसमैन मिस्टर बीस्ट की हर महीने की अर्निंग 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 427 करोड़ रुपए है। 2024 में वे 26 साल की उम्र में अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए थे। यानी तब उनकी नेटवर्थ 8,500 करोड़ रुपए के करीब थी। सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक वे दुनिया के 8वें सबसे युवा अरबपति हैं। उनका नाम जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन है। हालांकि, सेलिब्रिटी नेट वर्थ में जो 50 मिलियन डॉलर का मंथली फिगर दिया गया है वो मिस्टर बीस्ट के एनुअल ग्रॉस रेवेन्यू के आधार पर लिया गया है। बता दें कि मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब पर करीब 403 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 12 साल की उम्र में शुरू किया था यूट्यूब चैनल 7 मई 1998 को अमेरिका के कंसास में जन्में मिस्टर बीस्ट ने महज 12 साल की उम्र में ‘MrBeast6000’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरुआती दिनों में वे गेमिंग और दूसरे यूट्यूबर्स की कमाई का अनुमान लगाने जैसे वीडियो बनाते थे, लेकिन 2017 में 1 लाख तक गिनती करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद उनकी किस्मत बदल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *