त्रिपुरा में लव ट्रायंगल के चलते युवक की हत्या:3 दिनों तक शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाए रखा; 6 आरोपी गिरफ्तार

त्रिपुरा के धलाई जिले के गंडाछेरा इलाके में बुधवार को फ्रिज से युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या 8 जून को अगरतला में की गई थी, फिर शव को यहां लाकर फ्रिज में छिपाया गया था। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय सरिफुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो अगरतला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि सरिफुल की हत्या लव ट्रायंगल के चलते की गई। उसका एक 20 साल की युवती से अफेयर था। वहीं, युवती का चचेरा भाई दिवाकर भी उससे प्यार करता था। हाल ही में प्रेमी युगल के बीच झगड़ा हुआ था और वे बात नहीं कर रहे थे। इसी का फायदा उठाकर दिवाकर ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और घर बुलाकर हत्या कर दी। दिवाकर के 3 दोस्तों ने हत्या में उसका साथ दिया। वहीं, उसके माता-पिता शव को अगरतला से गंडाछेरा लाए और फ्रिज में छिपाया। पुलिस ने इस मामले में सभी छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दिवाकर ने गिफ्ट का बहाना देकर सरिफुल को घर बुलाया पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉ. दिवाकर साहा (29) ने सरिफुल को 8 जून की रात अपने अगरतला के इंदिरानगर स्थित घर बुलाया। उसने उसे एक गिफ्ट देने का बहाना बनाया था। वहां पहले से तीन दिवाकर के 3 दोस्त अनिमेष यादव (21), नबनीत दास (25) और जयदीप दास (20) मौजूद थे। चारों ने गला घोंटकर सरिफुल की हत्या की और फिर शव को एक ट्रॉली बैग में बंद कर दिया। आरोपी के माता-पिता ने शव को फ्रिज में छिपाया 9 जून को दिवाकर के माता-पिता, दीपक साहा (52) और देबिका साहा गंडाछेरा से अगरतला पहुंचे। आरोप है कि वह बैग को लेकर गंडाछेरा पहुंचे और अपने दुकान में मौजूद आइसक्रीम फ्रीजर में शव को छिपा दिया। पुलिस को मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। इसमें युवक के आरोपी दिवाकर के घर जाने की बात सामने आई। पुलिस ने दिवाकर से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया और शव के फ्रिज होने की जानकारी दी। ——————————- लव ट्रायंगल में हत्या की ये रिपोर्ट भी पढ़ें… लखनऊ में लव का ट्रायंगल, भाभी ने किया मर्डर:घरवाले बोले- पति को नींद की दवा देकर देवर के साथ सोती थी , नए प्रेमी के साथ मार डाला लखनऊ में 2 बच्चों के पिता विजय उर्फ गप्पू की हत्या लव ट्रायंगल में हुई थी। 3 साल पहले पत्नी की मौत के बाद उसकी चचेरी भाभी से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों नौकरी के बहाने हरियाणा भी चले गए थे। चचेरी भाभी उसके साथ रात बिताने के लिए अपने पति को खाने और शराब में नींद की गोली देती थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *