बोकारो | चास स्थित विमला कांप्लेक्स में बुधवार को बोकारो रक्तवीर परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन नागेश्वर शर्मा ने की। इस शिविर का उद्देश्य गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में उत्पन्न होने वाली रक्त की कमी को दूर करना था। रक्तवीर परिवार के संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि गर्मी के समय लोग रक्तदान करने से कतराते हैं, जिससे ब्लड बैंक की स्थिति अत्यंत नाजुक हो जाती है। ऐसे में संस्था की ओर से यह एक छोटी सी पहल है, ताकि जरूरतमंदों की समय पर मदद की जा सके। शिविर में कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया।


