श्याम सुंदर जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया

बोकारो | जैन मिलन के पूर्व सचिव एवं दिगंबर जैन समाज के सचिव सहित कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े श्याम सुन्दर जैन का अंतिम संस्कार बुधवार को गरगा नदी घाट पर किया गया। उनका निधन इलाज के क्रम में कोलकाता में हो गया था। उनके निधन की सूचना से जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। अपनी लगनशीलता, कर्मठता, ईमानदारी, व्यवहार कुशलता से श्याम सुंदर जैन बोकारो के सफलतम व्यवसायियों में शुमार थे। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि श्याम सुंदर जैन का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। सचिव आलोक जैन ने कहा कि समाज में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। पुत्र पीयूष जैन ने मुखाग्नि दी। गरगा घाट पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण, रिषभ जैन, डॉ. महेंद्र जैन, कमल जैन, प्रदीप कुमार बैसाखिया, संजय जैन, विनोद चोपड़ा, मनीष जैन, सुभाष जैन, विकास जैन आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *