पहली बार मंगलडाडी गांव के मल्हार परिवार के दो विद्यार्थी मैट्रिक और इंटर में आए प्रथम

तेलो | चंद्रपुरा प्रखंड के मंगलडाडी गांव में 150 वर्ष में पहली बार कोई बच्चा मैट्रिक तथा इंटर में प्रथम श्रेणी से पास हुआ है। गांव में बसे सुनील मल्हार के दोनों पुत्रों ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में पास कर अपने समाज मे पहला छात्र बना है। इन लोगों का वंशज डेढ़ सौ साल से मैट्रिक व इंटर पास नहीं किया था। यहां के बच्चे भी जैसे तैसे पढ़ रहे थे। वर्ष 2020 में आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सह पूर्व शिक्षक भीम महतो ने मंगलडाडी आकर यहां झोपड़ी नुमा घर मे सभी बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का कार्य प्रारंभ किए थे। इसके पहले बहुत सारे बच्चे स्कूल से काफी दूर थे। इन सभी को एकत्र कर प्रतिदिन पढ़ाना शुरू किया। वहीं संस्था ने पाठ्य सामग्री दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *