चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिले में कार्यरत शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण मामले में बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में सुनवाई हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त चंदन कुमार ने की। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी ली। उपस्थित शिक्षकों से बिंदुवार आपत्तियां सुनीं। कार्यालय के दस्तावेजों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत कागजातों का अध्ययन किया गया। सुनवाई के बाद उपायुक्त ने न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानांतरण प्रक्रिया का तत्काल निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही न्यायालय में शपथ पत्र दायर करने का आदेश भी दिया।


