चाईबासा| चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यसमिति की 147 वीं तथा सत्र 2023-25 की 12वीं बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि 22 जून 2025 को पूर्व की भांति चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में एक वृहद् रक्तदान शिविर लगेगा। चाईबासा के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सौम्य सेनगुप्ता के डायबिटिक क्लिनिक के सौजन्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगेगा। िनर्णय लिया गया कि चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक तथा वीबीडीए जमशेदपुर दोनों टीम रक्तदान शिविर मे उपस्थित होंगे। शिविर सुबह 09:00 बजे से आरंभ होगा। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष, शिबुलाल अग्रवाल, विकास गोयल सचिव, नीरज संदवार संयुक्त सचिव हाजी वकील खान सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा, कोषाध्यक्ष राजीव आदि थे।


