अमृतसर| यूनाइटेड अकाली दल की बठिंडा इकाई के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, मोहकम सिंह, हाकम सिंह, बाबा चमकौर सिंह, मनप्रीत सिंह इत्यादि पंथक नेताओं ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में जत्थेदारों की नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के लिए विधि-विधान बनाने हेतु कुछ सुझाव दिए गए हैं। उक्त पंथक नेताओं ने कहा है कि मौजूदा पंथक संकट की स्थिति का कारण लंबे समय से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव न होना और वर्तमान में कमेटी पर प्रशासक बनी एक राजनीतिक पार्टी जिम्मेदार है। कुछ नेता श्री अकाल तख्त साहिब को सिर्फ एक संस्था समझते हैं, जबकि वास्तव में यह अकाल का तख्त है। जहां गुरु के फैसले ही स्वीकार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में ही सरबत खालसा के तहत श्री अकालतख्त के जत्थेदार जगतार सिंह हवारा चुन लिए गए थे लेकिन अकाली दल व एसजीपीसी द्वारा इसे चुनौती दे दी गई थी।


