अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को किया सम्मानित

अमृतसर| चीफ खालसा दीवान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मास्टर खिताब जीतकर पहले सिख के रूप में इतिहास रचने वाले शतरंज खिलाड़ी साहिब सिंह को सम्मानित किया गया है। अमृतधारी साहिब सिंह ने यह खिताब दुबई ओपन 2025 के दौरान हासिल किया है। इससे पहले साहिब सिंह ने अपनी अद्वितीय क्षमताओं को साबित करते हुए मालदीव में आयोजित वेस्टर्न एशियन यूथ अंडर-14 चैंपियनशिप में भी तीन स्वर्ण पदक जीते थे। चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने साहिब सिंह की सफलता पर अपार खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *