वाजपेयी की जयंती पर सीएम ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया:बीजेपी सुशासन दिवस मना रही , प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बीजेपी आज जन्म शताब्दी समारोह मना रही है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आज के दिन को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में भी बना रही है। बूथ स्तर पर अटल स्मृति सभाओं का आयोजन, कविताओं का वाचन, बूथ के युवाओं द्वारा वाजपेयी के योगदान पर चर्चा की जा रही हैं। वहीं मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन यात्रा निकाली जा रही हैं। वहीं चौपाल लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा की जाएगी। जिला स्तर पर भी अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनके योगदान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई हैं। स्कूटर से खाना लेकर आए थे राठौड़ इस दौरान भाजपा कार्यालय जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- 1971 में अटल बिहारी वाजपेयी पाली आए थे। उस समय पाली में हमारे प्रत्याशी सम्पतमल गांधी थे। रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई से पूछा कि आपने भोजन किया तो उन्होंने कहा कि आपने पूछा ही नहीं उसके बाद मुझे स्कूटर से सम्पत मल गांधी के घर भोजन लेने के लिए भेजा गया। मैं उनके लिए भोजन लेकर आया और उन्होंने रेलवे के रिटायरिंग रूम में बैठकर भोजन किया। बोले- फीणी लेकर आए हो क्या? इसके बाद राठौड़ ने एक अन्य किस्सा सुनाते हुए कहा- एक बार जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे, तो वह जयपुर आए। मैं सांभर में पार्टी का प्रचारक था। मैं उनसे मिलने जयपुर आया तो उन्होंने मुझसे पूछा आजकल क्या कर रहे हो। मैंने कहा कि मैं सांभर में प्रचारक हूं तो उन्होंने कहा क्या मेरे लिए फीनी लेकर आए हो। मदन राठौड़ ने कहा यह बात तो सही है कि अटल बिहारी वाजपेयी को मीठे का बहुत शौक था उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए सुशासन दिवस को हम एक साल तक चलाएंगे जनता को वाजपेयी के आदर्श और सिद्धांतों को बताने की आवश्यकता है, जिससे की जनता भ्रमित ना हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *