लुधियाना में एक डॉक्टर ने थाना शिमलापुरी के बाहर धरना लगा दिया। नारेबाजी सुनकर पुलिस कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर को शांत करवाया। डॉक्टर का आरोप है कि उसने कुछ महीने पहले इलाके में लड़े दो दुकानदारों का राजीनामा करवाया था। एक पक्ष अब फिर लड़ाई करने के लिए उतारु था लेकिन इस बार उसने झड़प में दखल अंदाजी करने से साफ मना कर दिया। जिस कारण उक्त दुकानदार ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। मरीज चैक कर रहे थे जब हुआ हमला जानकारी देते हुए डा.दलवार सिंह ने कहा कि वह डाबा रोड पर अपनी दुकान पर मरीज का चैकअप कर रहे थे। इस दौरान क्लिनिक में ऋषू, पूजा, अंश, शेखर, मोंटी और प्रिंस उसकी दुकान में दाखिल हुए। सभी ने मिलकर उसकी मारपीट की। हमलावरों ने ग्राहक के सामने ही उनकी दाड़ी उखाड़ दी। दाड़ी उखाड़े के कारण आरोपियों ने केसों की बेअदबी की है। इस मामले में पुलिस ने खानापूर्ति की कार्रवाई करते हुए बेअदबी की धारा नहीं जोड़ी। दलवार सिंह मुताबिक वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर में अपनी शिकायत देगा। उसने कहा कि एक ASI ने भी उसकी दाड़ी के बालों पर पैर रखे थे। यदि उसे इंसाफ न मिला तो वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर ही आत्मदाह कर लेगा। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच भी कर रही है।


