जयपुर राजमंदिर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग हटाने पर विवाद:बेबी जॉन का पोस्टर देख नाराज हुए दर्शक, बोले-गलत सूचना देकर, समय बर्बाद किया

जयपुर के राजमंदिर सिनेमा हॉल में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 मूवी को लेकर विवाद हो गया। बुधवार सुबह 10:45 के शो में पहुंचे तो यहां बेबी जॉन का पोस्टर देख परेशान हो गए और मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया। दर्शकों का कहना था कि उन्होंने पुष्पा 2 के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए थे। जब यहां पहुंचे तो पता चला कि पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग ही नहीं है। इधर, इस विवाद को लेकर सिनेमा हॉल के मैनेजमेंट का कहना है कि हमने मेल कर दिया था और रिफंड का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है। 50 से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे,​बिना मूवी देखे लौटे दरअसल, 50 से ज्यादा दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवाया था। इनमें कुछ लोगों ने दो दिन पहले ही टिकट बुक कर लिए थे और किसी ने बुधवार सुबह। दर्शकों का कहना था कि दो दिन पहले और बुधवार सुबह भी जब टिकट बुक करवाए तो कंफर्मेशन का मैसेज आया था। यहां मूवी देखने आए अमित ने बताया- जब यहां पहुंचे तो पता चला कि यहां पुष्पा 2 की बजाय बेबी जॉन मूवी दिखाई जा रही है। दर्शकों ने बताया कि इसे लेकर न तो मैनेजमेंट की ओर से कोई सूचना दी गई और न ही स्क्रीनिंग कैंसिल को लेकर मैसेज आया। यहां पहुंचे तो पता चला कि वे पुष्पा 2 मूवी नहीं देख पाएंगे। मैनेजमेंट का दावा: दो दिन पहले ही निर्णय ले लिया था, ऑनलाइन कंपनी ने बुकिंग चालू रखी इस मामले को लेकर राजमंदिर सिनेमा हॉल के मैनेजमेंट का बयान सामने आया है। ऑफिस इंचार्ज अंकुर खंडेलवाल ने बताया- बेबी जॉन की स्क्रीनिंग के लिए दो दिन पहले ही निर्णय ले लिया था। सिनेमा हॉल में भी हमने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया था। ऑनलाइन टिकट बेचने वाले प्लेटफॉर्म बुक माय शो और पेटीएम को मेल भेजकर इसकी बुकिंग बंद करने के लिए रिक्वेस्ट भेज दी थी। इसके बाद भी टिकट बुकिंग जारी रखी और इसकी वजह से ये असमंजस की स्थिति बनी। हालांकि दर्शकों की शिकायत के बाद दोनों कंपनी की ओर से रिफंड भेजना शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *