वर्कशॉप पर 11 केवी का तार टूटकर गिरा:आग लगने से ऑटो पार्ट्स जले, 70 हजार रुपए का नुकसान

करौली के मासलपुर कस्बे में शर्मा पार्ट्स एवं हार्डवेयर की वर्कशॉप पर 11 केवी का तार टूटकर गिर गया। जिससे वर्कशॉप में रखा सामान जलकर खाक हो गया। वर्कशॉप में आग लगने से 70 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वर्कशॉप के संचालक रोहित कौशिक ने बताया कि सुबह 8 बजे 11 केवी का तार टूटकर वर्कशॉप पर गिर गया। जिससे वर्कशॉप में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वर्कशॉप में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। लाइट बंद कराने और आग बुझाने के प्रयास करने तक दुकान में रखा सामान जल गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हार्डवेयर और अन्य सामान जल गया। पीड़ित परिवार और शहरवासियों ने स्थानीय विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *