कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत:रात को घर से घूमने निकला था, पीबीएम हॉस्पिटल में था भर्ती

हनुमानगढ़ में रात को घर से घूमने निकले बुजुर्ग को रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में जंक्शन पुलिस थाने में कार ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि सलीम खान पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी वार्ड 56, सुरेशिया, जंक्शन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 दिसम्बर की रात करीब 8 बजे उसके पिता मोहम्मद मुस्ताक (65) पुत्र ताजू खां हमेशा की तरह घर से घूमने के लिए गए थे। धर्मपाल एसटीडी के पास सड़क पर पहुंचे तो पीछे से आ रही काले रंग की कार के ड्राइवर ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता के सिर, हाथ, पेट की पसलियों और कमर में गंभीर चोट लगी। नशे में धुत कार ड्राइवर टक्कर मारकर कार लेकर फरार हो गया। उसके पिता को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें जंक्शन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *