नाले की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिली महिलाएं:रास्ते में फैलता है गंदा पानी, दबंगों पर श्मशान भूमि पर कब्जा करने का आरोप

धौलपुर जिले के पचगांव स्थित फतेहपुर जाटव बस्ती की महिलाओं ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया है। कलेक्टर को दिए गए पत्र में बस्ती की महिलाओं ने नाले का गंदा पानी सड़कों पर आने के साथ दबंगों द्वारा श्मशान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कलेक्टर को शिकायती पत्र देने पहुंची महिलाओं ने बताया कि उनकी बस्ती के पास नाला टूटने से नाले का गंदा पानी रास्ते में भर गया है। जिससे उन्हें रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर को दिए गए पत्र में बताया कि कई बार शिकायत के बाद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं महिलाओं ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के पास ही श्मशान भूमि की जगह पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने बताया कि पहले रास्ता 55 फुट का था। जो दबंगों के कब्जे की वजह से 10 फुट का ही रह गया है। महिलाओं ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर वह पिछले 3 महीने से कई बार अपनी शिकायत दर्ज कर चुकी हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है। जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र देने पहुंची महिलाओं में मनोरमा, मिथिलेश, उषा और मीना सहित बस्ती की महिला मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *