भीलवाड़ा शहर में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इस सप्ताह की शुरुआत तेज ठंड और बादलों के साथ हुई। आज भी शहर के अजमेर चौराहे पर 10:30 बजे तक भी हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। सर्द हवाओं ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया । पिछले दो दिन से भीलवाड़ा शहर में लगातार बादल छाए हैं और हल्का कोहरा है । कोहरे के कारण शाम होते-होते सर्द हवाओं का दौर शुरू होता है जो देर रात और अल तड़के तक रहता है । बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला लगा हुआ है। बादल छाने और सर्द हवाओं के चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने से धूप कम निकली है। मौसम में परिवर्तन होने से लगातार पारे में गिरावट हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। हल्का कोहरा छाने और सर्द हवाओं के चलते आज जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि आज से स्कूलों में 5 जनवरी तक विंटर ब्रेक होने से स्कूली स्टूडेंट को तेज सर्दी से काफी राहत मिली है, लेकिन कामकाज पर जाने वाले लोगों का डेली रूटीन बिगड़ा हुआ है। सुबह और शाम तेज ठंड के चलते बाजार सुने हैं, जिन लोगों को जरूरी काम है। वही सुबह और रात में बाजार के लिए निकल रहे हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में ढके हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही गरम चाय की चुस्की, कढ़ाई का दूध और अलाव ताप कर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में पारा गिरेगा जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी।


