धनबाद कोयलांचल में देर रात से ही गिरिजाघर में भीड़ उमड़ी रही। शहर के स्टेशन रोड स्थित संत मेरी चर्च में मेले सा नजरा देखने को मिला। जहां भारी संख्या में सभी ईसाई धर्मावलंबी चर्च पहुंचे और कैंडल जलाकर प्रार्थना की। यीशु के जन्मदिन पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की गई। बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां धनबाद के सभी चर्चों में क्रिसमस के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है। एंथोनी चर्च, संत मेरी चर्च में क्रिसमस की धूम देखी जा रही है। लोगों ने प्रभु यीशु से प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में हिस्सा लेकर कैंडल जलाकर प्रभु को याद किया। कैंडल जलाने की भारी भीड़ उमड़ी। यहां मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। बुधवार की सुबह धनबाद के विभिन्न चर्च संत में इसाई समुदाय के लोगों के साथ-साथ आम जनों, युवाओं और युवतियों की भीड़ जुटी। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित बनाई गई झांकी को देखा और क्रॉस, माता मरियम और प्रभु यीशु के समझ मोमबत्ती जलाकर उनके आगमन का स्वागत किया। चर्च के फादर अजीत होरो ने इस अवसर पर प्रभु के जन्म लेने के कारणों को बताया और सच्चाई तथा ईमानदारी के साथ रहने की बात कही।


