झारखंड की बेटी का पलामू लाया जाएगा शव:गुजरात में रेप के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी

झारखंड की बेटी का बुधवार की शाम शव पलामू लाया जाएगा। गुजरात में रेप के बाद उसकी इलाज के दौरान 23 दिसंबर को मौत हो गई थी। पांकी की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ पलामू विश्रामपुर के रहने वाले युवक ने 16 दिसंबर को भरूच में रेप किया था। आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। परिवार वालों ने गांव पर बिटिया के शव के अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी। इसके बाद सड़क मार्ग से प्रशासन ने परिवार को शव के साथ घर के लिए भेजा है। बच्ची के अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल होंगे। सरकार की ओर से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से पीड़िता के परिवार को जोड़ा जाएगा। 3 घंटे में पीड़िता को दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ था इधर, बच्ची को 16 दिसंबर को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में रेफर किया गया था। इंटरनल पार्ट्स में गंभीर चोट लगी थी। उसकी तीन सर्जरी भी की गई थी। 23 दिसंबर को इलाज के दौरान 3 घंटे में पीड़िता को दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के आरोपी पीड़िता के घर के बगल में ही रहता था और उसके पिता के साथ उसी कारखाने में काम भी करता था। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो डालटनगंज के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार का रहने वाला है। 16 दिसंबर को को अस्पताल में कराई गई थी भर्ती
सोमवार यानी 16 दिसंबर को लड़की अपने घर के पास खेल रही थी। उसी समय विजय वहां आया और उसे अगवा करके अपने साथ झाड़ियों में ले गया। वहां अपनी हवस का शिकार बनाया और लड़की की प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया। इससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आई थी। उसे वड़ोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया था- बच्ची के पेट व मुंह पर गंभीर जख्म है। स्थिति नाजुक है। हम अपने करियर में ऐसा केस नहीं देखा था। पीड़ित बच्ची बार-बार कह रही थी कि पड़ोस में रहने वाले विजय ने पहले उसे पत्थर मारा, चाकू मारा, फिर गलत काम किया। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं। झारखंड सरकार की ओर से दी गई 4 लाख की सहायता राशि
इधर, हैवानियत की घटना सामने आने के बाद CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भरूच पहुंची थी और पीड़ित बच्ची और उसके परिवार से मुलाकात की थी। साथ ही कहा था कि जरूरत पड़ने पर हम एयरलिफ्ट करने को तैयार हैं। झारखंड सरकार ने लड़की के परिवार को चार लाख की सहायता राशि दी है। पिता ने कहा था- आरोपी से 10 साल से थी पहचान नाबालिग पीड़िता के पिता ने बताया था- बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले से 10 वर्षों से जान पहचान है। दोनों गुजरात में एक साथ सरिया सेटिंग का काम करते हैं। छह माह पहले ही उसने अपनी पत्नी और बेटी को गांव से गुजरात बुलाया था। यहां आने के बाद उसकी पत्नी भी मजदूरी करने लगी थी। घर पर बेटी अकेले थी। सोमवार देर शाम जब पत्नी लौटी तो बेटी को घर में नहीं पाया। खोजने पर बेटी झाड़ी में मिली। उसने बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विजय ने एक महीने पहले भी बच्ची के साथ रेप किया था। आरोपी की मां है वार्ड सदस्य 30 वर्षीय आरोपी विजय विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ललकीमाटी टोला का रहने वाला है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसकी मां जीतू देवी वार्ड नंबर 7 की सदस्य है। वह 14 साल से भरूच में मजदूरी करता है। पत्नी और दो बच्चे पलामू में रहते हैं। उसकी मां ने कहा- मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। वो तो काफी पहले से वहां काम कर रहा है। ये भी पढ़िए 10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, 8वें दिन मौत:आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी, डॉक्टर बोली-करियर में ऐसा केस नहीं देखा गुजरात में भरूच जिले के जांगिया जीआईडीसी में दुष्कर्म और उसके बाद हैवानियत की शिकार हुई 10 वर्षीय बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। घटना के 8वें दिन बच्ची की मौत हो गई। 16 दिसंबर को उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में रेफर किया गया था। इंटरनल पार्ट्स में गंभीर चोट लगी थी। उसकी तीन सर्जरी भी की गई थी। सोमवार को इलाज के दौरान 3 घंटे में पीड़िता को दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *