फतेहगढ़ साहिब DC ने बंद कराए ब्लड डोनेशन कैंप:शहीदी सभा में बिना मंजूरी चल रहे थे, प्रबंधक नहीं दिखा सके कोई दस्तावेज

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के दौरान बिना इजाजत रक्तदान शिविर लगाने पर सख्त कार्रवाई की गई है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गीतिका सिंह, एसडीएम फतेहगढ़ साहिब अरविंद गुप्ता और अन्य अधिकारियों की टीम के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की तरफ जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर लगे ब्लड डोनेशन कैंपों का निरीक्षण किया। डीसी को मिली थी शिकायत निरीक्षण के दौरान जब डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के नजदीक लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप के प्रबंधक से जरूरी मंजूरी दिखाने को कहा तो प्रबंधक मंजूरी दिखाने में असमर्थ रहा, जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने तहसीलदार फतेहगढ़ साहिब विशाल वर्मा को मौके पर मौजूद रहने के आदेश दिए। शिविर को तुरंत बंद कराया गया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया था कि फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के दौरान कुछ संगठन या व्यक्ति बिना मंजूरी के ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए उन्होंने आज संबंधित अधिकारियों के साथ शिविरों का निरीक्षण किया। बिना मंजूरी चल रहे शिविर बंद कराए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *