सीने में गोली मारकर ड्राइवर ने की आत्महत्या:गोली से डैमेज हो गया था हार्ट, बहरोड़ की अशोक विहार कॉलोनी का मामला

बहरोड़ की अशोक विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कट्टे से खुद को सीने में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है। मामले में पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया और शव के सीने से गोली निकाली गई। गोली लगने से डैमेज हो गया था हार्ट थाना अधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया मृतक अमर सिंह (40) पुत्र छोटेलाल धानक ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे देशी कट्टे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना कोटपूतली- बहरोड़ कंट्रोल रूम को मिली मौके पर डीएसपी कृतिका यादव थाना अधिकारी जाप्ते के साथ पहुंचे। यहां देर रात को एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जिन्होंने प्रथम दृष्टया जांच करने के बाद मृतक अमर सिंह के द्वारा ही सीने में गोली मारकर आत्महत्या करना बताया। पुलिस ने देर रात शव को बहरोड के सरकारी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। जिसका आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिसका आज पैतृक गांव मौजपुर (लक्ष्मणगढ़) में अंतिम संस्कार होगा। गोली लगने से मृतक का हार्ट डैमेज हो गया और गोली पीठ की तरफ पीछे फंस गई थी। सीने में फंस गई गोली मृतक अमर सिंह के सीने में गोली फंस गई। पुलिस ने सुबह पोस्टमॉर्टम करवाने से पहले जिला अस्पताल में डेड बॉडी का एक्सरे करवाया। एक्सरे के अंदर गोली फंसी हुई दिखाई दी। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम के दौरान गोली को बाहर निकाला। पत्नी काम पर जाने के लिए घर के बाहर ही निकली थी मृतक की पत्नी हेमा ने बताया कि वो शाम 5 बजे नीमराना की एक कंपनी में काम करने के लिए जा रही थी। उसने पति अमर सिंह के लिए खाना बनाया। उसकी पसंद की बेसन गट्टे की सब्जी बनाई। इस दौरान अमर सिंह ने हेमा को कहा कि वो आज रात को ड्यूटी पर नहीं जाए। लेकिन वो ड्यूटी के लिए निकलकर गेट पर ही पहुंची तो तेज गोली की आवाज आई। हेमा वापस आई तो पति अमर सिंह खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। चारपाई पर ही कट्टा पड़ा हुआ था। पुलिस ने हथियार जब्त किया थाना अधिकारी ने बताया कि चारपाई पर मिले हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके संबंध में जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसका पति अमर सिंह हथियार कहां से लेकर आया और कब लेकर आया। इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। वह शाम को नीमराना की कंपनी में ड्यूटी पर जाती है और सुबह वापस लौटती है। मृतक के दो बेटे हैं, दोनों गांव में पढ़ते हैं हेमा ने बताया कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा संजय 17 साल का है। जो कक्षा 11वीं में पढ़ता है। जबकि छोटा बेटा सागर 12 साल का है जो कक्षा 6th में पढ़ता है। दोनों बच्चे गांव मौजपुर में पढ़ते हैं। घर पर केवल दोनों पति-पत्नी ही रहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *