अशोकनगर में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन:कैरोल गा कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत, विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ

अशोकनगर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात प्रभु यीशु का जन्मदिवस पूजा-पाठ के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस कैरोल गा कर की गई। इसके बाद विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की हुई, जिसमें प्रभु यीशु के जन्म की परंपरागत खुशियां मनाई गईं। चर्च को दिनभर आकर्षक सजा-सज्जा से सजाया गया। विदिशा रोड स्थित चर्च में करीब डेढ़ सौ लोग उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में खुशहाली का प्रतीक क्रिसमस ट्री भी शानदार तरीके से सजाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में देश और विश्व समुदाय की उन्नति, समृद्धि, शांति और एकता के लिए कामना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *