रीवा में मैजिक ड्राइवर ने किया युवती से दुष्कर्म:गुढ़ चौराहे के पास की घटना ; मां को दिखाने क्लीनिक गई थी

रीवा में मैजिक ड्राइवर ने भीड़भाड़ वाली रोड पर गाड़ी के अंदर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती अपनी सहेली के साथ घूमने के लिए मुकुंदपुर गई थी। वहां मैजिक चालक ने भाड़ा के लिए उसको अपना नम्बर दिया। जिसके बाद आपस में उनका परिचय हो गया। बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि आरोपी ने राकेश रावत निवासी गोविंदगढ़ ने 18 दिसंबर को युवती को झांसा दिया और अपनी मां को डॉक्टर को दिखाने में मदद के बहाने उसको बुलाया। उसके इरादों से बेखबर युवती जब पहुंची तो आरोपी ने गुढ़ चौराहे के समीप सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के अंदर उसको बैठा लिया। इस दौरान उसने युवती को धमकाकर बलात्कार किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकियां दी और फरार हो गया। डरी युवती थाने में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। बुधवार को उसने बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवादिया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *