शाजापुर में NSUI का सदस्यता अभियान शुरू:प्रदेश में 20 लाख छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य, पदाधिकारी कॉलेजों में जाएंगे

शाजापुर में एनएसयूआई ने बुधवार से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने की। इस दौरान छात्रों से संवाद भी किया गया। 20 से अधिक छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, पूरे प्रदेश में हम बदलेंगे कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 20 लाख से अधिक छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत सभी विश्वविद्यालयों में ब्रांड एम्बेसडर बनाएं जा रहे हैं, जिससे छात्रों की मूलभूत समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जा सकें। पूरे प्रदेश में कैंपस चलो अभियान के तहत छात्रों को एनएसयूआई में जोड़ा जाएगा। एनएसयूआई आगे की लड़ाई लड़ने की योजना बनाई है। छात्र संघ चुनाव, पेपर लीक, छात्रवृति में कटौती का मामला और नई शिक्षा नीति के मुद्दे को जोर देने की तैयारी में है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी प्रदेश भर में हर कॉलेज कैंपस में जाएंगे और भाजपा सरकार में व्याप्त छात्रों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *