सिरसा में बठिंडा के 4 बदमाश गिरफ्तार:एसपी बोले- मारपीट कर दो युवकों से की लूटपाट; मोबाइल-कैश लेकर हो गए थे फरार

सिरसा में कालांवाली सीआईए की टीम ने लूटपाट करने वाले बठिंडा के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिहं उर्फ मीणा,भूषण सिह उर्फ पुसा, सुखजिन्द्र सिंह उर्फ सुच्चा और विशाल के नाम से हुई है। जो बठिंडा पजांब के रहने वाले हैं। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि अवतार सिंह निवासी गिदड़खेडा ने 23 दिसंबर को शिकायत दी कि वह और उसका दोस्त खुशप्रीत सिंह बरनाला से आ रहे थे। शाम को करीब 8 बजे देसू रोड़ नहर पुल के पास उनका बाइक चार अज्ञात लोगों ने रोककर उनके साथ मारपीट की। बदमाश फोन और 8 हजार रुपए लूटकर ले गए। नशे की आपूर्ति के लिए की लूट एसपी ने कहा कि चारों बदमाश नशे करने के आदी हैं। नशे की आपूर्ति के लिए लूट को अंजाम दिया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।गहनता से पूछताछ करके अन्य वारदातों के खिलाफ जानकारी हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों पर लड़ाई झगड़ा, एनडीपीएस एक्ट व चोरी के करीब 16 केस दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *