आर्चरी प्लेयर्स ओडिशा में दिखाएंगे अपना हुनर:कोंडागांव के 7 खिलाड़ियों का चयन; 25 से 27 दिसंबर तक प्रतियोगिता

कोंडागांव शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 25-27 दिसंबर को कलिंगा विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा में होगी। चयनित स्टूडेंट्स में सावित्री मंडावी (एमए प्रथम वर्ष), रमिता सोरी (बीए तृतीय वर्ष), सुशीला नेताम (बीए तृतीय वर्ष), बेनिका बघेल (बीएससी द्वितीय वर्ष), चंचला पोयाम (बीएससी प्रथम वर्ष), रंजू सोरी (बीए प्रथम वर्ष), और आर्यन साहू (बीएससी द्वितीय वर्ष) शामिल हैं। ये सभी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर की तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. आर. पटेल और क्रीड़ा अधिकारी एच. आर. यदु ने इस उपलब्धि को खेलो इंडिया कैंप में किए गए निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *