बलरामपुर में अब तक 10 लाख क्विंटल धान की खरीदी:11385 मीट्रिक टन धान का उठाव; किसानों के लिए माइक्रो ATM की सुविधा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 धान उर्पाजन केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा को देखते हुए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था कि गई है। जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 49 समितियों में कुल 990974 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। साथ ही 11385 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 50660 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से खरीदी शासन के निर्देश पर किसानों से समर्थन मूल्य पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी जिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है। जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो वो टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *