फतेहगढ़ साहिब में दो लोगों की मौत:4 घायल, दो बच्चे की हालत गंभीर; तीन कारों में हुई टक्कर

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में तीन कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। हादसा सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर गांव चुन्नी के पास एसवाईएल नहर के पास हुआ। शुक्रवार रात को हुई इस हादसे में गांव चड़ी निवासी लखविंदर सिंह और गांव बस्सियां बैदवान के भूपिंदर सिंह की मौत हो गई। घायलों में लखविंदर सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर और उनके दो बेटे हर्षप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह शामिल हैं। चंडीगढ़ निवासी अभिषेक राय भी इस हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस चौकी चुन्नी के प्रभारी एएसआई हरजीत सिंह के अनुसार, लखविंदर सिंह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे। दो कारों में सीधी टक्कर हुई
इसी दौरान सामने से आ रही भूपिंदर सिंह की कार से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रही अभिषेक राय की कार भी भूपिंदर की कार से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *