कपूरथला में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:इटली से लौटे पति ने सास के उकसाने पर मारा, दो बच्चों की थी मां

कपूरथला पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदर वीर सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मृतका की मां करमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी राजवीर कौर की शादी 2014 में अमरींतपाल सिंह से हुई थी। अमरींतपाल इटली में रहता था। राजवीर अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में दूसरी मंजिल पर रहती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सास मनजिंदर कौर राजवीर को परेशान करती थी। वह बहू के चरित्र पर झूठे आरोप लगाकर बेटे को भड़काती रहती थी। अमरींतपाल 1 मई को इटली से वापस आया। मां बोली- फांसी लगाने की सूचना मिली थी
6 मई की शाम को राजवीर ने अपनी मां को फोन कर बताया कि पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसी रात को गांव के सरपंच को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना मिली कि राजवीर ने फांसी लगा ली है। मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि सास के कहने पर अमरींतपाल ने उसका गला घोंट कर हत्या की। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति अमृतपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, ढिलवा पुलिस ने आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मृतक महिला के पति अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *