धमतरी में लिफ्ट मांगकर कार रोकी:दो युवकों ने शीशे तोड़े और चालक पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक व्यक्ति पर देर रात चाकू से हमला किया गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। पोखनलाल साहू अपनी क्रेटा कार से दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 7:30 बजे ग्राम दोनर से ढीमर टुकुर जाने वाले रास्ते पर दो युवकों ने लिफ्ट मांगी। कार रुकते ही आरोपियों ने वाहन के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया। पोखनलाल जब कार से बाहर निकले, तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में उनके दाहिने कंधे पर गंभीर चोट आई। वह किसी तरह भागकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ग्राम दोनर निवासी लक्की उर्फ चंद्रशेखर साहू (24) और हारेंद्र यादव (18) के रूप में हुई है। घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल पोखनलाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई वहीं, घटना के बाद पोखन साहू डर के मारे अपने दोस्त के साथ डैमेज क्रेटा कार (क्रमांक CG 05 AR 5481) को मौके पर ही छोड़कर अपने गांव ढीमर टुकुर लौट गए। वहां से वे अपने अन्य साथियों के साथ अर्जुनी थाना पहुंचे और पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुनी थाना की टीम ने रातभर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्की उर्फ चंद्रशेखर साहू (24 वर्ष), पिता दुकेश साहू, ग्राम दोनर और हारेंद्र यादव (18 वर्ष 9 माह), पिता चुरामन यादव, ग्राम दोनर शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *