पंजाब की कमल भाभी के 2 हत्यारे गिरफ्तार:मास्टरमाइंड ने अब अमृतसर की इन्फ्लुएंसर को धमकी दी, बोला- अश्लील कंटेंट बंद करो

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों ने अमृतसर की इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी दी है। मेहरों ने एक वीडियो जारी कर दीपिका को चेताया है। वीडियो में उसने कहा- अश्लील वीडियो शेयर करना बंद नहीं किया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। शुक्रवार को कमल कौर के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरों और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कमल कौर ​​​​​यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। इसे लेकर कमल कौर को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी। कमल कौर का गुरुवार को बठिंडा में अंतिम संस्कार किया गया था। सोशल मीडिया पर तो उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान केवल 3 लोग नजर आए। शोरूम प्रमोशन का बहाना बनाकर बठिंडा बुलाया था
आरोपियों ने 9 जून को शोरूम प्रमोशन का बहाना बनाकर कमल कौर को बठिंडा बुलाया। कार खराब होने का बहाना बनाकर वे उसे गैराज में ले गए। यहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी की कार में शव डालकर पार्किंग में खड़ी कर आए। अमृतपाल सिंह मेहरों की सुबह एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें उसने लिखा था- इसने सिख महिलाओं का कौर नाम इस्तेमाल करके हमारे सिख इतिहास और सभ्याचार को खराब किया। इस कारण इसका काम तमाम करने में कोई हर्ज नही था। अमृतपाल लूथरा को बोला- यहां पार्किंग की कमी नहीं
लूधरा के लिए बनाए गए धमकी भरे वीडियो में अमृतपाल सिंह मेहरों ने इशारों में कहा- पार्किंग सिर्फ बठिंडा में नहीं है और लाश मिलना भी जरूरी नहीं है। अमृतपाल सिंह मेहरों से मिली धमकी के बाद दीपिका ने आज कहा कि वो पहले ही कंटेंट के लिए माफी मांग चुकी हैं, उन्हें दो महीने पहले धोखे से मोगा भी बुलाया गया था और माफी मंगवाई गई थी। जिसके बाद उन्होंने वो सारा कंटेट डिलीट कर दिया था जिस पर एतराज था। उसके बाद कोई भी डबल मीनिंग कंटेंट नहीं डाला गया। उसके बावजूद उन्हें सरेआम क्यों टारगेट किया जा रहा है और उन्हें धमकी क्यों मिल रही है वो नहीं जानती। आरोपियों पर बठिंडा SSP की 4 बातें…. पड़ोसियों ने कंचन के बारे में क्या बताया जानिए… पड़ोसी बोले- कुछ साल पहले रील को लेकर विवाद हुआ था
इसके बाद कंचन के पड़ोसी रवि कुमार से बातचीत की। रवि ने बताया कि कंचन के पिता की करीब ढाई साल पहले मौत हो गई था। वह 3 बहनें और दो भाई हैं। उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कंचन सबसे छोटी थी। उसके दोनों भाई मैरिड हैं। कंचन की रील पर फिलहाल अभी कोई विवाद नहीं हुआ था, लेकिन कुछ साल पहले जरूर विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझा दिया गया था। जैसे खुद को दिखाया, वैसी असल जिंदगी में नहीं थी
रवि ने बताया कि सोशल मीडिया लाइफ और रियल लाइफ में काफी फर्क है। कंचन असल जिंदगी में वैसी नहीं थी, जैसे उसने खुद को सोशल मीडिया पर दिखाया है। उसका पहनावा भी अच्छा होता था। इलाके में भी लोगों के साथ उसकी ठीकठाक बनती थी। बाकी रंजिश हर किसी की किसी ना किसी से होती है, लेकिन कंचन की किसी से रंजिश हो इस बारे में पता नहीं। अगर उसकी रंजिश थी भी तो मारना कोई हल नहीं है। प्राइवेट बैंक में नौकरी की, कोरोना काल में छोड़ी
रवि ने बताया कि कंचन पहले प्राइवेट बैंक में खाते खोलने का काम करती थी। कोरोना काल में उसने नौकरी छोड़ दी। कंचन के 2 भाई हैं, लेकिन वह कुछ ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते। जब उसके भाई कई बार काम छोड़ देते थे तो वह उन पर गुस्सा होती थी। वह खुद ही घर का सारा खर्च चलाती थी। हम मानते हैं कि वह अश्लील कंटेंट पर रील बनाती थी, लेकिन हर किसी को आजादी है, कुछ भी करने की। हम किसी की जिंदगी में दखल नहीं दे सकते। सिर्फ रील में ही वह अश्लील कंटेंट का इस्तेमाल करती थी। वैसे वह असल जिंदगी में अश्लीलता नहीं फैलाती थी। पड़ोसी बोले- सूट पहन कर आती-जाती थी
पड़ोसी गुरिंदर ने कहा कि कंचन बचपन से ही यहां रह रही थी। उसे करीब 27 साल हो गए थे। उसका पहनावा सही होता था। हमेशा सूट पहन कर आती जाती थी। इंस्टाग्राम की जिंदगी से वह बिल्कुल अलग थी। किसी को कभी गलत नहीं बोलती थी। कंचन का घर करीब 125 गज में बना है, जो एक मंजिल है। इन्फ्लुएंसर रणजीत बोली- किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं थी
लुधियाना के शिमलापुरी में रहने वाली महिला इन्फ्लुएंसर रणजीत कौर ने कहा कि कंचन अच्छी लड़की थी। कई बार उनके घर आई। सोशल मीडिया पर वह जिस तरह का कंटेंट डालती थी, असल जिंदगी में वह उससे अलग थी। सभी इन्फ्लुएंसर अपने घर का गुजर बसर करने के लिए इस तरह के कंटेंट पर काम करते हैं, ताकि वीडियो चल जाए। कमल के दो चैनल यूट्यूब पर थे। उसके पास 2 सिल्वर बटन भी थे। वह अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं थी। लग्जरी लाइफ की शौकीन थी कंचन
कंचन लग्जरी लाइफ की शौकीन थी। ज्यादातर बड़े होटलों में या बड़े सैलून में रील बनाकर पोस्ट करती थी। अकसर खरीददारी भी बड़े शोरूमों से करती थी। खरीदारी करते समय भी वह लेडीज अंडर गारमेंट्स पर कंटेंट तैयार करके वीडियो पोस्ट करती थी। रील में जस्सी का नाम लेती थी कंचन
कंचन अपनी रील में जस्सी शब्द ज्यादा यूज करती थी। ये जस्सी कौन है, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। कंचन की कॉल डिटेल को लेकर भी पुलिस कुछ नंबरों की लिस्ट बना रही है। कैसे मामले का खुलासा हुआ, 4 पॉइंट में पढ़िए अब जानिए CCTV फुटेज में क्या दिखा…
अस्पताल की पार्किंग में लगे CCTV के मुताबिक, 10 जून को सुबह 5:33 बजे एक ईऑन गाड़ी पार्किंग में आकर रुकी। एक सिख युवक फोन पर बात करते हुए गाड़ी से बाहर निकला और पार्किंग के अंदर चला गया। लगभग एक मिनट बाद, वह युवक उल्टे पैर चलते हुए, फोन पर बात करता हुआ गाड़ी के पास वापस आया। गाड़ी की खिड़की खोलकर उसने किसी से गाड़ी खड़ी करने के बारे में इशारा करके पूछा। इसके बाद वह गाड़ी को पार्किंग के अंदर लेकर चला गया। करीब ढाई मिनट बाद युवक बाहर आया और फोन पर बात करते हुए पार्किंग से बाहर चला गया। लास्ट पोस्ट में लिखा- नो लव, नो इमोशन
कमल कौर ने 9 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट की थी। अपनी एक फोटो के साथ उसने लिखा था, “नो लव, नो इमोशन… शक, शक, शक।” डल्ला ने कहा था- कोई मर गया तो फर्क नहीं पड़ेगा
7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कमल कौर को धमकी देते हुए कह रहा था कि ये लड़की सोशल मीडिया पर बड़ा गंद डालती है। पंजाब के युवा इसकी वजह से खराब हो रहा है। अगर इनके परिवार में एक भी मर जाएगा तो काई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान नहीं आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *