हरियाणा की अंजू का आखिरी स्टेटस-आदमी खिलौना है:पति का निधन हो चुका, 2 बेटियां, मां हार्ट पेशेंट; अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत हुई

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला अंजू शर्मा (55) की भी मौत हो गई। अंजू के पति की भी मौत हो चुकी है। उनकी 2 बेटियां हैं। वह लंदन में रह रही अपनी बेटी निम्मी से ही मिलने के लिए जा रही थीं। पुलिस ने शव की पहचान के लिए वडोदरा में रह रही उनकी दूसरी बेटी हनी का DNA टेस्ट कराया है। अंजू का अंतिम संस्कार वडोदरा में ही होगा। अंजू कुरुक्षेत्र के रामशरण माजरा गांव की रहने वाली थीं। वो फिलहाल गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। टेक ऑफ से पहले उन्होंने हरियाणा में अपने बीमार पिता से वीडियो कॉल कर कहा था कि लौटने के बाद मैं मिलने आउंगी। अंजू के माता-पिता को आज ही उनकी मौत के बारे में बताया गया है। वहीं, विमान में बैठने के बाद टेकऑफ से पहले 1 बजकर 6 मिनट पर अंजू ने अपने वॉट्सऐप पर ‘आदमी खिलौना है’ गाने का स्टेटस लगाया था। इसके बाद 1.40 बजे विमान क्रैश हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई। इस स्टेटस को देखकर परिवार के लोग कह रहे हैं कि जैसे अंजू को पहले ही आभास हो गया था कि उसे अब इस दुनिया से जाना है। अंजू की बहन निधि ने कहा कि बहन ने मुझे घटना से पहले वीडियो कॉल की थी, लेकिन मैं उठा नहीं पाई। अंजू शर्मा: पंजाब में शादी, फिर वड़ोदरा चली गईं अंजू के चचेरे भाई की 2 अहम बातें… अंजू शर्मा के गांव से जुड़ी पल-पल की जानकारी-वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *