हिसार की MBBS स्टूडेंट ने बताई विमान हादसे की कहानी:500 मीटर दूर धमाका हुआ, लंच टाइम के चलते भीड़ थी, हाथ-पैर कटे, लाशें बिखरीं थीं

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की जान चली गई। विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद, लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की इमारत से टकरा गया। उस समय, हिसार के बरवाला की रहने वाली तमन्ना गर्ल्स हॉस्टल में मौजूद थीं। तमन्ना बीजे मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, और उन्होंने इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा। तमन्ना ने बताया कि वह गर्ल्स हॉस्टल में थीं। गुरुवार दोपहर 1:40 बजे, जब वह क्लास के लिए हॉस्टल से निकलीं, तो उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना। बॉयज हॉस्टल की मैस के ऊपर आग का बड़ा गुबार दिखा और चारों तरफ काला धुआं फैल गया। उस समय किसी को कुछ समझ नहीं आया, और यह अंदाजा भी नहीं था कि यह विमान क्रैश हुआ है। गर्ल्स हॉस्टल से बॉयज हॉस्टल की दूरी केवल 500 मीटर है। उनके साथ क्लास जा रहीं सभी लड़कियां सहम गईं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने जली हुई लाशें बिखरी पड़ी देखीं। किसी का हाथ नहीं था, तो किसी का सिर या शरीर का निचला हिस्सा गायब था। मृतकों की पहचान करना मुश्किल था। मैस के अंदर, जहां विमान गिरा था, वहां कई छात्र गंभीर हालत में पड़े थे और चीख-पुकार मची हुई थी। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे, क्योंकि उनके 2 दोस्तों की मौत हो गई थी और कई दोस्त गंभीर हालत में थे। हादसे से 15 मिनट पहले ही उनकी एक दोस्त से बात हुई थी, तब वे खाना खा रहे थे। तमन्ना की विमान क्रैश पर 3 अहम बातें… ———————————- विमान क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- अहमदाबाद प्लेन क्रैश, हरियाणा की महिला की मौत:बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, फ्लाइट उड़ने से पहले पिता से बोलीं- लौटने पर मिलने आउंगी अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा की एक महिला की भी मौत हो गई है। महिला अंजु शर्मा (55) कुरुक्षेत्र जिले के रामशरण माजरा गांव की रहने वाली थीं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *