हिसार के युवक का फतेहाबाद में मर्डर:रात को शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, पति ने पकड़ा; मां को कॉल कर बोला- ले जा इसे

हरियाणा के फतेहाबाद में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से लव अफेयर के चलते युवक की हत्या कर दी गई। युवक रात में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान गर्लफ्रेंड के पति ने उसे पकड़ लिया और हत्या कर शव को सिद्धमुख नहर में फेंक दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि गर्लफ्रेंड के पति ने उसकी हत्या की है। हत्या से पहले उसने मां को फोन कर कहा था- तेरा बेटा मेरे पास है, ले जा इसे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस सूचना के कुछ ही घंटों के बाद युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया। मृतक के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिले हैं। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें पूरा मामला… 2 साल से चल रहा था शादीशुदा महिला से अफेयर
जानकारी के अनुसार, हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव काबरेल के रहने वाले 19 वर्षीय अंकित का 2 साल से शादीशुदा महिला के साथ लव अफेयर चल रहा था। कई बार दोनों आपस में मिल भी चुके थे। 9 जून की रात को भी वह महिला से ही मिलने उसके घर पर पहुंचा था। पुलिस ने 10 जून को दर्ज की थी शिकायत
अंकित गांव में ही पेंटर का काम करता था। 9 जून की रात को वह जब घर नहीं आया तो इसके बाद उसके दादा गिरधारी लाल ने भूना थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पोते को किसी ने अपने पास छिपा लिया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। सभी थानों की पुलिस ढूंढ रही थी
शिकायत मिलने के बाद भूना और आसपास के थानों की पुलिस युवक को ढूंढने में लगी थी। इसी बीच वीरवार रात को युवक का शव गोरखपुर गांव के पास सिद्धमुख नहर से बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। इससे अनुमान लगाया गया कि युवक के साथ मारपीट की गई थी। महिला गर्भवती, पहले से दो बच्चों की मां
युवक अंकित के पिता के चचेरे भाई राजबीर ने बताया कि भूना में उसकी ननिहाल है। उसके ननिहाल के परिवार और इस महिला के घर की दूरी काफी है। मगर, इन दोनों का अफेयर कैसे हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अब उनके भतीजे की लाश मिलने पर वे भूना पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस महिला के साथ युवक का अफेयर था, वह महिला पहले से दो बच्चों की मां है। अब वह गर्भवती है और तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है। महिला के पति ने घर में चोरी का आरोप लगाया
युवक के चाचा ने बताया कि महिला के पति ने युवक पर 9 जून को दिन में घर में चोरी का आरोप लगाया था। इस दौरान उसने अपने दूसरे रिश्तेदारों को भी बुला लिया था। इसके बाद उसने भूना पुलिस को शिकायत दे दी। मगर रात को उसने अंकित का मर्डर कर दिया। पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे
भूना थाना एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि अंकित नाम का लड़का गुम हो गया था। उसके संबंध में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसकी डेडबॉडी नहर में मिली है। उसको काफी चोटें लगी हुई थीं। बाकी पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेगा। परिजनों ने मारपीट करके मर्डर करने का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *