पंजाब में बठिंडा के गोनियाना रोड पर नहर के नजदीक रोज गार्डन पुल पर एक कार ने साइकिल लेकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई। देर रात बठिंडा के सामाजिक संस्था सहारा जन सेवा को सूचना मिली की गोनियाना रोड पर एक कार सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी है और घायल सड़क पर पड़ा है। इस सूचना के बाहर सहारा जन सेवा के स्वयं सेवी माैके पर पहुंचे और सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सरकारी अस्पताल में भर्ती साइकिल सवार ने उपचार के दौरान कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 58 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी भागू रोड के रुप में हुई है। मृतक गुजरात गैस पाइपलाइन कंपनी में काम करता था और देर रात अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था कि एक कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


