सीपीआई के 100 वां स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे कृष्णा मोदी

सीपीआई के 100 वां स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे कृष्णा मोदी
अनूपपुर।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य परिषद द्वारा भोपाल के गांधी भवन में दिनांक 28 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में कृष्णा मोदी का सम्मान किया जाएगा। मोदी का जन्म 5 जुलाई 1930 को वारासिवनी जिला बालाघाट में हुआ था। मोदी वो शख्सियत है, जिन्होंने 1942 की जंगे आजादी के आंदोलन में जब उनकी उम्र मात्र 12 वर्ष थी कांग्रेस के आंदोलनों के लिए चोगा लेकर प्रचार करते थे। और बड़े नेताओं की आम सभा आयोजित किया करते थे। भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश सचिव मंडल के वरिष्ठ सदस्य कामरेड कृष्णा मोदी, 12 वर्ष की उम्र से ही आजादी के आंदोलन इतने दीवाने हो गए उन्होंने अपना पूरा जीवन राजनीतिक कर्म में लगा दिया। अरुणा आसफ अली महान स्वतंत्रता सेनानी द्वारा गठित वर्ष 1949 में लेफ्ट सोशलिस्ट ग्रुप में जुड़ गए और जब 1953 में लेफ्ट सोशलिस्ट ग्रुप का विलाय भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के साथ हुआ तो उसके सदस्य बनकर 88 वर्ष के उम्र के अंतिम पड़ाव में भी भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के लिए किसान मजदूरों के बीच अलख जगाने के लिए उसी उर्जा के साथ काम कर रहे कामरेड कृष्णा मोदी संयुक्त खदान मजदूर संघ के 1953 से स्थापना काल सं मध्य प्रदेश के सचिव रहे। एक ऐसा सिपाही जो अपने उम्र के उस पड़ाव से जब बच्चे खिलौने के लिए जिद करते हैं उसने आजादी का परचम उठा लिया। अहिंसात्मक आंदोलन जो लंबे समय बाद दिशा विहीन हो गया था उसको सही दिशा देने के लिए कम्युनिस्ट पार्टियों की कतार में शामिल हो गए! लेकिन सादगी और वह गांधी टोपी से उसका प्रेम आज भी यथावत बना हुआ है!वे मानते हैं कि बेहतर दुनिया बनाने के लिए मार्क्सवाद से बेहतर कोई रास्ता नहीं है और उसी रास्ते पर जीवन भर चलने की कसम खा ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *