खदान परिसर से सिनटेक्स टंकी हुई चोरी कर्मचारी पर आरोप
भालूमाड़ा। जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत जमुना यूजीआरओ उप क्षेत्र में 1-2, 5-6 खदान में कामगारों की सुविधा के लिए लैट्रिन बाथ रूम में लगी 1000लीटर की सिंटेक्स टंकी को उसी खदान में पदस्थ वरिष्ठ ओवर द्वारा दिन में लगभग 12बजे चोरीध्डकैती डालकर कावड़ कटिंग में लगी नीले कलर की गाड़ी से घर ले जाया गया जिसकी जानकारी खदान के खान प्रबंधक और सुरक्षा इंचार्ज को दी गई लेकिन न तो गाड़ी को रोका गया न ही कोई प्रतिक्रिया दी गई वल्कि सुरक्षा इंचार्ज का कहना है कि है मुझे मालूम है कि टंकी चोरी हुई है जिसका ऑडियो और वीडियो दोनों साथ में भेजा जा रहा है वीडियो में सब कुछ स्पष्ट हो रहा है कि खदान परिसर से टंकी वाहन से कर्मचारी के आवास में ले जाई गई है ये बहुत ही शर्म की बात है कि कामगारों के सुविधा और हितों को इस तरह के कुचला जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीने का पानी ओर शौच की व्यस्था तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। आज से ही कर्मचारियों को खुली जगह शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


