पांच विषयों में उत्तीर्ण छात्र जाएंगे अगली कक्षा में लागू हुई पुरानी योजना

पांच विषयों में उत्तीर्ण छात्र जाएंगे अगली कक्षा में लागू हुई पुरानी योजना
अनूपपुर।
बेस्ट ऑफ फाइव योजना से छात्रों को एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका मिलेगा। यदि किसी छात्र का एक विषय कमजोर है तो वह अन्य पांच विषयों में अच्छे अंक लाकर पास हो सकता है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मंडल ने एक बार फिर बेस्ट ऑफ फाइव योजना को लागू कर दिया है। इसके तहत यदि छात्र छह अनिवार्य प्रश्न पत्रों में से किसी पांच में पास हो जाता है, तो उसे पास माना जाएगा। इस योजना का लाभ खास तौर पर उन 10वीं के स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा जो किसी एक विषय (सब्जेक्ट) में कमजोर हैं। पिछले साल तक यह योजना लागू थी, लेकिन अप्रैल 2024 में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर इसे रद्द कर दिया था। इसके पीछे कारण छात्रों को सभी विषयों पर सामान ध्यान देने के लिए प्रेरित करना था। लेकिन अब 2025 से पहले इसे फिर से लागू कर दिया है छात्रों को इन पांचों विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। बता दे कि इस बार बोर्ड परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
क्या है बेस्ट ऑफ फाइव
बेस्ट ऑफ फाइव’ योजना एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं के छात्रों के लिए लागू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत यदि कोई छात्र किसी एक विषय में असफल रहता है या कमजोर अंक प्राप्त करता है, तो वह अन्य पांच विषयों में बेहतर प्रदर्शन करके पास हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई छात्र पांच विषयों में उत्तीर्ण हो जाता है, तो उन्हें पास घोषित किया जाएगा, भले ही छठे विषय में उसे कम अंक मिले हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *