एटीएल की सहायता से निर्मित मॉडल का अट्ठाइसवां युवा महोत्सव संपन्न

एटीएल की सहायता से निर्मित मॉडल का अट्ठाइसवां युवा महोत्सव संपन्न
अमरकंटक।
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एटीएल की सहायता से निर्मित मॉडल की प्रतियोगिता 28 वा युवा महोत्सव शासन द्वारा आयोजित जिला स्तर में तीन मॉडल चयनित हुए, जिसमें विद्यालय के तीनों मॉडल ने स्थान प्राप्त किया। समूह प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय के भैया सागर तिवारी 10वीं और भैया प्रतीक पांडे 10वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किये जिनको 7000 का नगद पुरस्कार मिला। एकल मॉडल में भी प्रथम स्थान पवन झारिया 10 वी का रहा इन्हें 3000 का नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ साथ ही विद्यालय का तीसरा मॉडल भी तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें भैया संगम साहू 8 वी 1500 रुपए नगद पुरस्कार प्राप्त किया। इनके मॉडल के निर्माण में सरस्वती विद्यालय के व्याख्याता बलराम साहू का मार्गदर्शन भैया लोगों को प्राप्त हुआ इन चयनित भैया को अब विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शहडोल भेजे जाएंगे। वहां चयन के बाद राज्य स्तरीय भोपाल और राष्ट्रीय स्तर दिल्ली में इनके मॉडल प्रदर्शित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *