क्रिसमस पर​​​​​​​​​​​​​​ धोनी ​​​​​​​सांता क्लॉज के लुक में दिखें:पत्नी साक्षी ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर की; बेटी जीवा को गले से लगाया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिसमस पर सांता क्लॉज वाले लुक में नजर आए हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने धोनी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। बुधवार को माही ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। साक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह अपनी बेटी जीवा धोनी को गले लगाते और जीवा उन्हें किस करती दिख रही है। फोटो में धोनी ने सैंटा क्लॉस वाले लुक में बड़ी-बड़ी दाढ़ी और लाल टोपी के साथ दिख रहे हैं। धोनी की सैंटा क्लॉस वाली तस्वीर देखें… धोनी ने खूब की मस्ती
एम एस धोनी के साथ बेटी जीवा ने खूब मस्ती की। साक्षी भी ग्रीन ड्रेस में माही के साथ नजर आईं। धोनी की सैंटा कैप पर माही लिखा हुआ है और काफी सारे गिफ्ट्स के पास धोनी सैंटा बने बैठे हुए हैं। आईपीएल में नजर आएंगे धोनी
धोनी आईपीएल 2025 में नजर आएंगे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। गायकवाड़ को दे दी थी कप्तानी
चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वां खिताब 2023 में धोनी की कप्तानी में जीता था। इसके बाद अगले सीजन में माही ने कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को थमा दी थी। लेकिन 2024 IPL में चेन्नई को नॉकआउट मैच में बाहर होना पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *