रिश्ते के उलझन में 4 शव के नहीं हुए पोस्टमॉर्टम:दो शादियों के कारण असमंजस की स्थिति, सड़क हादसे में हुई थी 5 लोगों की मौत

करौली में मंगलवार रात निजी बस और कार की भिड़ंत में पांच की मौत के मामले में अभी मृतक 4 लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। परिजनों के नहीं आने के कारण अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका है। हादसे में मृत एक महिला प्रीति भट्ट के शव का पोस्टमॉर्टम उसके पति और बेटे के आने के बाद कर दिया गया और शव उन्हें सौंप दिया है। हादसे में नयन देशमुख उनकी पत्नी जयश्री अनीता, बेटी मनस्वी और बेटे खुश की मौत हुई है। एक अन्य मृतका नयन की बहन प्रीति भट्ट थी। पुलिस के अनुसार नयन की दो शादियों के कारण असमंजस की स्थिति है। नयन की एक पत्नी और बेटा-बेटी की हादसे में मौत हो गई है, जबकि दूसरी पत्नी की पुत्री ने करौली पहुंचने की बात कही है। इसके अलावा मृतका जयश्री अनीता के भाई और परिजन भी करौली पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराकर शव सौंपने की प्रक्रिया कर पाएगी। जिसके चलते दिनभर पुलिस परिजनों के करौली पहुंचने का इंतजार करती रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *