धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे के कन्हैया पैलेस में आयुर्वेद विभाग का निशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता उप निदेशक आयुर्वेद डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय अग्रवाल और एडवोकेट योगेश शर्मा मौजूद रहे। शिविर को लेकर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मांगीलाल मोदी ने बताया कि ऐसे शिविरों का आयोजन साल में एक बार जरूर होना चाहिए। जिससे गरीब तबके को लोगों को निशुल्क इलाज मिल सके। शिविर को लेकर संजय अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में इस शिविर का आयोजन 9 साल बाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आजकल के खानपान के चलते बीमारियों में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते निशुल्क शिविरों का आयोजन लगातार होना चाहिए। सरमथुरा में लगाए गए शिविर के पहले दिन रजिस्ट्रेशन किए गए। जिसको लेकर आयोजनकर्ताओं को ब्राम्हण समाज अध्यक्ष अशोक स्वामी द्वारा हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया गया। शिविर के पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके चलते विभाग के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान मंच संचालन पूर्व उपनिदेशक डॉ. श्रीकांत शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. भरत सिंह झिरवार, शिविर प्रभारी डॉ. श्याम सिंह मीणा, व्यवस्था के लिए सतीश खैमरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कंटेंट: नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा


