30 फीट की ऊंचाई से गिरी 10 साल की बच्ची:मनाली में जिपलाइनिंग के दौरान हादसा हुआ; परिवार छुट्टियां बिताने पहुंचा था

हिमाचल प्रदेश के मनाली का एक वीडियो वायरल है। इसमें जिपलाइनिंग कर रही 10 साल की बच्ची 30 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरी। घटना में गंभीर घायल हुई बच्ची का नाम त्रिशा है। पहले त्रिशा को मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चंडीगढ़ रेफर किया, अब उसका नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। त्रिशा का परिवार महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला है। त्रिशा अपने पिता प्रफुल्ल बिजवे अपनी मां के साथ हॉलिडे मनाने मनाली पहुंची थी। 8 जून को जब वो जिपलाइनिंग कर रही थी, तब हादसा हुआ। वीडियो सामने पहाड़ी पर मौजूद शख्स ने रिकॉर्ड किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि त्रिशा वायर पर लटकी हुई आती है, जब वो 30 फीट की ऊंचाई पर होती है तभी उसका हुक, जिसके सहारे वो लटकी हुई थी, वो टूट जाता है। त्रिशा चीखती पर जमीन पर आ गिरती है। वीडियो बना रखा कहता सुनाई देता है- ओ… बच्ची गिर गई। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… ………………… उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग: पीछे का हिस्सा कार पर गिरा; पायलट समेत 6 यात्री थे सवार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस दौरान हेलिकॉप्टर के पीछे का हिस्सा कार पर गिरते ही टूट गया। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हेलिकॉप्टर के पंखे से हाईवे किनारे बनी दुकान की टीन शेड भी उड़ गई। इस दौरान दुकान में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *