लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी। इस दौरान विमान में 242 हजयात्री बैठे हुए थे। एयरपोर्ट की फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर फोम और पानी का छिड़काव किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पाया। घटना रविवार सुबह 6:30 बजे की है, वीडियो आज सामने आया है। विमान शनिवार रात 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से हज यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। रविवार सुबह विमान लखनऊ पहुंचा। रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई। अब कुछ तस्वीरें देखिए… पुश बैक कर टैक्सी-वे पर लाया गया घटना के दौरान सभी यात्री विमान में ही थे। बाद में विमान को पुश बैक कर टैक्सी वे पर लाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इंजीनियरों की टीम विमान की तकनीकी खराबी की जांच में जुटी, लेकिन देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। रनवे पर उतरते ही निकलने लगा था धुआं सूत्रों ने बताया कि विमान की लैंडिंग के समय पायलट ने उसके पहिये खोलकर विमान को रनवे पर उतारा, तभी उसके बाएं तरफ के पहिए में खराबी आ गई। यह खराबी हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक लीकेज होने की वजह से बताई जा रही है। इसी से तेज धुएं के साथ चिनगारी उठने से वहां हड़कंप जैसी स्थिति बन गई। अगर यह खराबी विमान के टेकऑफ के समय हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों ने बताया कि हज यात्रियों की वापसी के दौरान सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर यहां आता है, लेकिन यहां से बिना यात्रियों के ही वापस खाली ही जाता है। —————————- विमान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए बोइंग के 2 ड्रीमलाइनर प्लेन बीच रास्ते से लौटे : जर्मनी-हैदराबाद फ्लाइट में बम की धमकी, लंदन-चेन्नई उड़ान में तकनीकी खराबी भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन रविवार को बीच रास्ते से टेकऑफ एयरपोर्ट पर लौट आए। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों फ्लाइट की आज यानी सोमवार को लैंडिंग होनी थी। (पूरी खबर पढ़िए) केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत : हेलिकॉप्टर सर्विस रोकी; पैदल रूट पर मलबा गिरने से यात्री की मौत, चारधाम यात्रा रुकी केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि घाटी में बादल थे और विजिबिलिटी ठीक नहीं थी, फिर भी हेलिकॉप्टर उड़ाया गया। यह आर्यन एविएशन कंपनी का था। (पूरी खबर पढ़िए) अहमदाबाद प्लेन क्रैश : सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल; महिला के कटे सिर के साथ वीडियो बनाते दिखे लोग गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लाशें बिखरी दिखीं। जले शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ लोग सड़क पर पड़े एक महिला के कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे। (40 फोटोज में पूरा हादसा देखिए…)


