कोरबा में स्कूटी सवार युवती को दी फ्लाइंग-किस VIDEO:पुलिस ने मनचले को भेजा जेल; दूसरे केस में गार्डन से लौट रही लड़कियों से बदसलूकी

कोरबा में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक युवती अकेली स्कूटी से घर जा रही थी। डुमरडीह पुल के पास एक बाइक सवार ने उससे अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने इसका विरोध किया और घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक स्कूटी सवार युवती को फ्लाइंग किस देता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। राजगामार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान राजकुमार राठिया (24) के रूप में की। वह घोटमार थाना करतला, कोरबा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी मोटरसाइकिल (CG12AL1249) को जब्त कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे केस में गार्डन से लौट रही युवतियों से बदसलूकी दूसरी घटना रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे सीएसईबी चौकी के पास हुई। कुछ युवतियां अप्पू गार्डन से लौट रही थीं। इस दौरान कुछ बाइक सवार युवकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गालियां देकर भाग गए। युवतियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि महिलाओं का सम्मान करें। यदि कोई छेड़छाड़ की घटना होती है, तो परिजन तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस के अनुसार, जिले में यह पहली छेड़छाड़ की घटना नहीं है। युवती को दिया था पब जाने का ऑफर 4 दिन पहले ही दो युवकों ने स्कूटी पर सवार एक युवती को पब चलने का ऑफर दिया। इस पर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। रेड सिग्नल पर बाइक रुकते ही युवती ने उनकी चाबी निकालकर फेंक दी और इस करतूत के लिए दोनों युवकों को फटकार लगाई। इस पूरी घटना का वीडियो युवती ने खुद बनाया। इसके बाद युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया था। …………………… ये खबर भी पढ़ें… मनचलों ने युवती से पूछा- “पब चलोगी क्या”…VIDEO: कोरबा में युवती ने सरेराह युवकों को सिखाया सबक, कहा- लड़की छेड़ोगे तो मारूंगी खींचकर, दोनों गिरफ्तार कोरबा में टीपी नगर मार्ग पर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां एक युवती अपने दोपहिया वाहन से जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने युवती पर फब्तियां कसी। युवकों ने युवती से कहा, “पब चलोगी क्या?” इस टिप्पणी से नाराज युवती ने उनका पीछा किया, और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते ही उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर फेंक दी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *