नर्मदा का पावन् जन्मोत्सव महापर्व 4 फरवरी को
अमरकंटक। पतित पावनी पुण्या सलीला माँ नर्मदा का पावन् जन्मोत्सव महापर्व दिनांक 04 फरवरी 2025 को श्री नर्मदा मंदिर एवं उदगम स्थल अमरकंटक मे अत्यंत हर्सोल्लास व धूमधाम् के साथ मनाया जायेगा। इस शुभ अवसर मे दिनांक 03 फरवरी 2025 को 11 बजे से विशाल शोभा यात्रा, नगर भ्रमण अखंड नर्मदा नाम संकीर्तन होगा। दिनांक 04 फरवरी 2025 को मध्यान्ह 12 बजे श्री नर्मदा उदगम कुंड उदगम स्थल मे नर्मदा जन्मोत्सव पूजन, कन्या पूजन, कन्या भोजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। माँ नर्मदा जन्मोत्सव दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर व जन्मोसव के उपलक्ष्य मे भंडारे का प्रसाद गृहन कर अपने जीवन को धन्य करें।


